परिवार और कॉलोनी के साथ मनाई गई लोहड़ी — एक यादगार अनुभव

परिवार और कॉलोनी के साथ मनाई गई लोहड़ी — एक यादगार अनुभव



हमने इस वर्ष लोहड़ी का पर्व पूरे परिवार और कॉलोनीवासियों के साथ बड़े ही उत्साह और आपसी प्रेम के साथ मनाया।

सुबह से ही हमने अपने घर के सामने की जगह की सफ़ाई की,
वहाँ गोबर से लीपना किया,
पूजा की तैयारी की
और लोहड़ी के लिए छोटी-छोटी लकड़ियाँ एकत्रित कीं

प्रसाद की भी विशेष व्यवस्था की गई,
जिसमें तिल की चिक्की, मूंगफली और गुड़ रखा गया।
सभी कॉलोनीवासियों को सादर आमंत्रित किया गया
और उनके बैठने की समुचित व्यवस्था की गई।

शाम लगभग सात बजे के आसपास
सभी लोग एकत्रित होने लगे।
सभी ने एक-दूसरे को लोहड़ी की शुभकामनाएँ दीं,
संगीत गाया गया
और विधि-विधान से लोहड़ी की अग्नि प्रज्वलित की गई

सबने मिलकर
अग्नि के फेरे लिए,
ढोलक बजाई
और उसकी मधुर धुन पर नृत्य किया।

इसके बाद सभी ने
प्रसाद का आनंद लिया,
आपस में बातचीत की,
पुराने भूले-बिसरे गिले-शिकवे दूर किए
और जीवन की नई शुरुआत बिना किसी मनमुटाव के करने का संकल्प लिया।

इस प्रकार प्रेम, एकता और सकारात्मकता के भाव के साथ
सभी अपने-अपने घर लौटे।

ऐसे आयोजन
न केवल त्योहारों को जीवंत बनाते हैं,
बल्कि समाज और परिवार को
और अधिक निकट और मजबूत बनाते हैं।
हमें ऐसे आयोजन हमेशा करते रहना चाहिए

मैं इस आयोजन में पधारे
सभी आगंतुकों का हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ,
जिन्होंने अपनी उपस्थिति से
इस पर्व को और भी प्रकाशित और यादगार बना दिया। 🙏🔥

Comments

Popular posts from this blog

पुरुष के खर्राटे स्त्री के संस्कारों का फल होते हैं, क्योंकि

गैस चूल्हा जलने पर कितने वॉट की ऊर्जा होती है? गैस और इंडक्शन की हीट पावर समझें

राजस्थान के गंगानगर की घटना: आखिर समाज किस दिशा में जा रहा है?